शिमला में बंदरों के हमले में हिमांशी की गिरकर मौत

राजधानी शिमला में बंदरों के हमले से एक और जान चली गई है | दरअसल शिमला में बंदरों का खौफ इतना बढ़ गया गई कि एक और जान चली गयी | शिमला के ढांडा क्षेत्र में सोमवार को बंदरों के हमले के कारण एक युवती अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर गई। युवती को आईजीएमसी ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हिमांशी (19) पुत्री अशोक शर्मा अपने घर की तीसरी मंजिल पर कपड़ों को सुखाने गई थी।
इस बीच बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। डरकर हिमांशी अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। लहूलुहान हालत में हिमांशी को आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशी के पिता ढांडा में ढाबा चलाते हैं। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उत्पाती बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदर आए दिन लोगों पर हमले कर रहे हैं। वन विभाग बंदरों से निजात नहीं दिला रहा। बंदरों को पकड़ने और नसबंदी का काम भी बंद है। बंदरों के हमले में लोग पहले भी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *