मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्होंने विपक्ष के विधायकों से काले बिल्ले लगाने का कारण पूछा, तो विधायकों ने उत्तर दिया कि वे नहीं जानते हैं क्यूं लगाया है बस पार्टी के निर्देशों पर बिल्ले बांध कर आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। यदि विपक्ष सरकार से सवाल पूछेगा, तो उन्हें जवाब सुनने का भी दम रखना होगा। सरकार सशक्त होकर खड़ी है और विपक्ष के हर सवाल का माकूल जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष बेवजह अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इस अविश्वास प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है। केवल विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्ष ऐसा कर रहा है
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस पर तंज कसा ,बोले विपक्ष के विधायकों को पता ही नही काले बिल्ले क्युं पहना
