मई में भी शुरू नहीं हुई महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की योजना

काँग्रेस की गारंटी हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमह 1500 रुपये देने की योजना मई में भी शुरू नहीं हो पाई है | दरअसल विधानसभा चुनाओं में जीत दर्ज करवाने वाली काँग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में हिमाचल की महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी | लेकिन आज सरकार बनने के 5 महीने बाद तक भी इस घोषणा का लाभ हिमाचल में महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है |

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अभी प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा है। योजना को शुरू करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी लेना भी शेष है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल को काजा में आयोजित हुए हिमाचल दिवस के अवसर पर पहले चरण में प्रदेश की 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की सम्मान राशि देने का एलान किया है।

प्रदेश में पहले चरण में कांग्रेस की गारंटी के तहत नई महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये नहीं दिए जाएंगे। इस चरण में सरकार पुरानी लाभार्थियों की पेंशन राशि को बढ़ाएगी। 1,000 और 1,150 रुपये की सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को ही 1,500 रुपये दिए जाएंगे।

शेष योजनाओं में 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। इस राशि को कब से दिया जाना है, इसके लिए इन दिनों सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। अभी राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी भी इसके लिए ली जानी है। अल्पसंख्यक, वित्त एवं विकास निगम के जरिये महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये जारी किए जाएंगे। पहले चरण में 1,500 रुपये देने के लिए सरकार ने 416 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *