प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पंचायत चौकीदार संघ द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत चौकीदारों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ौतरी की है। जिन कर्मचारियों को कम वेतन मिलता है उन्हें हर सम्भव मदद प्रदान करने के प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान वित्त व दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी 210 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये की है। पैरा वर्कर्स के मानदेय में 700 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पंचायत चौकीदारों व अन्य वर्गों के हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कदम उठाए जाएंगे। 
 
सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के सफल कार्यान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हर सम्भव प्रयास रहा है कि हिमाचलियों का आत्म सम्मान बढ़े तथा उन्हें जीवनस्तर में सुधार लाने के अपार अवसर प्राप्त हों। 
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राज्य महामंत्री यशपाल हेटा, सचिव दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह और अन्य पदाधिकारी तथा प्रदेश के सभी जिलों से आए पंचायत चौकीदार उपस्थित रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *