हमीरपुर वन विभाग हमीरपुर के डीएफओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में तीन वन सरोवर बन रहे है जिनमें से अग्घार वन वीट , नादौन वन वीट व हमीरपुर वन वीट में वन सरोवर बनाए जा रहे है। इन सरोवरो में जो जलसंग्रहण होगा उस जलसंग्रहण से वन्य प्राणी से लेकर वनों में आग को बुझाने में मदद मिलेगी साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा जिससे पेड़ पौधों को पानी की कमी को भी पूरा करेगा । उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला हमेशा ही वनों की आग के लिए संवेदनशील रहा है। संवेदनशील वन जिनमें अधिक आग की घटना घटित होती है उन स्थानों को चिन्हित करके फायर वॉचर तैनात किए जाते है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पिछले वर्ष जंगलों में जो पेड़-पौधे लगाए गए है उन पेड़ – पौधों को वनों की आग से बचाने के लिए प्राथमिकता रहेगी । |
नववर्ष में वन विभाग हमीरपुर जिला में बनाएगा 3 वन सरोवर
