नववर्ष में वन विभाग हमीरपुर जिला में बनाएगा 3 वन सरोवर

  •   मार्च माह से पहले 3 वन सरोवर बन कर तैयार हो जाएंगे
  • वन सरोवर के पानी से जल संग्रहण से लेकर वनों में लगी आग को बुझाने के काम में आएगा
  • वन सरोवर बनने से भूमि में पानी का स्तर भी बढ़ेगा
  •  पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रहा वन विभाग
  • वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों कर रहा जागरूक
  •  पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न संस्थाएं पेड़-पौधे लगाने का कार्य कर रही

हमीरपुर
वन विभाग हमीरपुर ने जिला में नववर्ष में 3 वन सरोवर बनाने जा रहा है जिसका कार्य अभी चला हुआ है। मार्च माह से पहले 3 वन सरोवर बन कर तैयार हो जाएगें। इन वन सरोवरों में जो जल संग्रहण होगा उस जल से वन्य प्राणी से लेकर वनों में आग को बुझाने में मदद मिलेगी साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा जिससे पेड़ पौधों को पानी की कमी को भी पूरा करेगा और पर्यावरण संरक्षण से भी बचाव होगा । इन वन सरोवर बनने से वर्षा का जल एकत्रित होगा जिससे वनों के प्राणी को पीने के लिए पानी भी मिलेगा। वहीं वन विभाग भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है ताकि वनों में पेड़ पौधों को बचाया जा सके। विभिन्न संस्थाएं भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ -पौधे लगा रहे है और लोगों को भी पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक कर रहे है और पेड़ लगाने का संदेश दे रहे है।

वन विभाग हमीरपुर के डीएफओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में तीन वन सरोवर बन रहे है जिनमें से अग्घार वन वीट , नादौन वन वीट व हमीरपुर वन वीट में वन सरोवर बनाए जा रहे है। इन सरोवरो में जो जलसंग्रहण होगा उस जलसंग्रहण से वन्य प्राणी से लेकर वनों में आग को बुझाने में मदद मिलेगी साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा जिससे पेड़ पौधों को पानी की कमी को भी पूरा करेगा ।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला हमेशा ही वनों की आग के लिए संवेदनशील रहा है। संवेदनशील वन जिनमें अधिक आग की घटना घटित होती है उन स्थानों को चिन्हित करके फायर वॉचर तैनात किए जाते है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पिछले वर्ष जंगलों में जो पेड़-पौधे लगाए गए है उन पेड़ – पौधों को वनों की आग से बचाने के लिए प्राथमिकता रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *