शुद्ध गुड़: पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में गुड़ बनाने का कार्य पिछले कई दशकों से किया जाता है। यहां पर शुद्ध और रासायनिक पदार्थ रहित गुड़ व शक्कर बनाया जाता है। जिसकी काफ़ी मांग रहती है। लोग यहां पर स्पेशल आते हैं और गुड़ व शक्कर लेकर जाते हैं। क्योंकि आज के समय में अधिकतर वस्तुओं में मिलावट पाई जाती है। लेकिन यहां पर शुद्ध व अच्छा गुड़ बनाया जाता है। गुड़ व शक्कर बनाने की प्रक्रिया को ग्राहक स्वयं भी आकर देखते हैं।
शुद्ध गुड़ बनाने की प्रक्रिया:
सबसे पहले गन्ने को चरखी में डाला जाता है। जिससे गन्ने का जूस निकाला जाता है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती है, जिससे गाने का जूस निकाला जाता है। उसके बाद अलग अलग भट्टियों में गन्ने का जूस डाला जाता है। उसके बाद जूस को गर्म भट्टी में डाला जाता है। गुड़ व शक्कर को और अधिक अच्छा बनाने के लिए अलग अलग भट्टियों में छान कर डाला जाता है और उसके ऊपर से गंदी परत या यूं कहें कि बेकार परत को ओजारों से अलग किया जाता है।
शुद्ध गुड़ की भेली
गुड़ को और अधिक छान कर बनाया जाता है। लगातार काफ़ी देर तक गुड़ को गर्म भट्टियों में उबाला जाता है। और गुड़ बनाने के औजारों से बार-बार हिलाया जाता है। उसके बाद पत्थर से बनी बड़ी चाक पर रखकर गुड़ बनाने के औजार से गुड़ को बार बार घुमाया जाता है। जिससे गिला गुड़ और ज्यादा गाढ़ा होता जाता है। और उसके बाद उसके गुड़ की भेली के आकार में ढाल दिया जाता है।
शक्कर भी बनाई जाती
कई वर्षों से इस जगह पर गुड़ बना रहे धर्मपाल सिंह ने बताया कि नवंबर से अप्रैल तक यह प्रक्रिया चलती है। और कई लोग यहां पर वर्षों से यह काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि
ठीक इसी प्रकार शक्कर भी बनाई जाती है। मगर उसको और अधिक आंच पर पकाया जाता है। शक्कर बनाने में गुड़ की अपेक्षा अधिक समय लगता है।
शुद्ध गुड़ बाहरी देशों में भी भेजा जाता
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाया गया गुड़ बाहरी देशों में भी भेजा जाता है। आस पास के क्षेत्रों से तो हर वर्ष लोग यहां पर गुड़ व शक्कर खरीदने आते हैं। उचित दामों पर गुड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब 12 लोग यहां पर कार्य करते हैं। जोकि मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मगर कई सालों से पांवटा साहिब में ही रहते हैं।
गन्ने की खेती
गौरतलब है कि पांवटा साहिब में गन्ने की खेती अधिक की जाती है। यहां से अन्य राज्यों में भी गन्ना भेजा जाता है। और गन्ने से गुड़ व शक्कर भी यहीं पर बनाया जाता है। इस दौरान धरमपाल, सुमित, करण पाल सिंह, प्रदीप, काली राम ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
