कुनिहार चैत्र मास नवरात्रों के उपलक्ष्य पर दानों देव जात्रा के लिये कुनिहार जनपद में तैयारियां आरम्भ हो गई है। हर वर्ष की तरह ही दानों देव चैत्र नवरात्रों में कुनिहार वासियो को आशीर्वाद देने के लिये हाटकोट पंचायत के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण राज दरबार परिसर में अष्टमी को पहुंच रहे है। समिति के प्रधान अरविंद जोशी व ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री ने मीडिया को बातचीत में बताया, कि हाटकोट निवासी हर वर्ष सुन्नी से दानों देव महाराज का रथ कुनिहार जनपद की जात्रा पर चैत्र नवरात्रों की अष्टमी को लाते है। इस वर्ष भी ग्राम पंचायत हाटकोट के निवासी पूरी श्रद्धा और लगन के साथ दानों महाराज की जात्रा का आयोजन कर रहे हैं। 29 व 30 मार्च को दानो महाराज की जात्रा के दौरान क्षेत्रवासी दानो देव महाराज के समक्ष अपनी किसी भी समस्या के बारे पूछ लें सकते है। 29 मार्च को कुनिहार से काफी संख्या में लोग सुन्नी तातापानी दानों महाराज का रथ लेने जाएंगे और शाम ठीक 4बजे तलाब मंदिर कुनिहार दानों देव का रथ पहुंचेंगा व तलाब मंदिर से दानों देव यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए राज दरबार प्रांगण में पहुंचेंगी। नवरात्रों के पावन पर्व पर प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर के प्रांगण में 30 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। कुनिहार जनपद के सभी लोगों से अपील की जाती है, कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दानों महाराज का आशीर्वाद भी ले व भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण करे।
दानों देव के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू
