चंबा के साहू में पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नशा तस्कर से पुलिस ने चिटटा, चरस और भांग के पत्ते बरामद किये है। जानकारी के अनुसार चंबा साहू क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर साहू में गशत दी। गश्त के दौरान चंबा के साहू पंचायत में गजालम गुफा में रहने वाले एक साधु के पास 11.39 ग्राम चिट्टा 39 ग्राम चरस,337 ग्राम भांग की पत्तियां व ₹4500 ड्रग मनी बरामद हुई है।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंबा की पंचायत क्षेत्र साहू में गजालम गुफा में रहने वाले साधू महंत गोविंद नाथ, पुत्र परस नाथ, निवासी गांव टंग, डाकघर झालन, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर से अवैध तरीके से चिट्टा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसको लेकर पुलिस ने साधु की गुफा में गुप्त रूप से दबिश दी और छापेमारी के बाद उक्त व्यक्ति से 11. 39 ग्राम चिटटा 39 ग्राम चरस 337 ग्राम भांग की पत्तियां व ₹4500 की ड्रग मनी पकड़ी है | आरोपी साधु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
