आखिर क्यों पहुंची प्रियंका गांधी शिमला के जाखू मंदिर ?

प्रियंका गांधी ने राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। बता दें कि कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंगबली को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच खूब शब्द बाण चले थे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि राज्य में सरकार में आते ही वह बजरंग दल, पीएफआई समेत जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए बैन लगाएगी। इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजरंग दल को बजरंग बली से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के आसार के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची हुई है इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर न्यास के सदस्यों ने प्रियंका को भगवान बजरंगबली की तस्वीर भी भेंट की। माथा टेकने के बाद वे छराबड़ा स्थित अपने निवास पर लौट गईं।

प्रियंका ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया- हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व कर्नाटक की जनता के सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। मारुति नंदन सभी का कल्याण करें। जय बजरंग बली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *