जिला कांगड़ा के उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने डीसी कार्यालय के कर्मचारियों व पुलिस के जवानों को दिलवाई मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ

 
ज़िला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलायी उन्होंने लोगों से लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, मज़हब, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।
 
 
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला कांगड़ा के उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कल विधानसभा चुनावों में मतदान करने का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।  इस दौरान जिला कांगड़ा के निवासी अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन में जाकर अपना मतदान कर सकेंगे।  उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर जिला कांगड़ा प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं उन्होंने बताया कि सभी ट्रेंड पोलिंग पार्टियां भी अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच चुकी है और इन पोलिंग पार्टियो को ईवीएम मशीन भी मुहैया करवा दी गई है उपायुक्त के बताया कि पोलिंग पार्टियों के पास रिसर्व ईवीएम मशीन का प्रवधान भी कर दिया गया है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
 
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में भी चुनावो को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं और पोलिंग पार्टी को भी पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा मे कल शाम से ही धारा 144 को लागू कर दिया गया है और शराब की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए निरीक्षण टीमों को जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दिया गया है ताकि जिला कांगड़ा में शांतिपूर्ण चुनाव करवाए जा सके उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के इंटर स्टेट नाकों पर भी अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और इस दौरान अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि होती है तो उस पर सख्त करवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *