अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन हो रहे हैं। इससे संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस), सीनेट (अपर हाउस) के मेंबर्स और राज्यों में गवर्नर को चुना जाता है। अब इलेक्शन के रिजल्ट सामने आने लगे। अमेरिकी इतिहास में पहली बार भारतीय मूल के 23 साल की सैयद सबसे कम उम्र की संसद (कांग्रेस) मेंबर चुनी गई हैं। उन्होंने जीत की ख़ुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरा नाम नबीला सैयद है। 23 साल के भारतीय मुस्लिम हूँ। हमने अभी अभी एक रिपब्लिकन दबदबे वाले शहरी निकाय का चुनाव जीता है।
संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा है। अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल को फिर से चुना गया है। वहीं वंदना स्लेटर, श्री थानेदार, डॉ. वैंकट, डॉ. मेगन, श्रीनिवास और अरुणा मिलर ने भी निकाय चुनाव में जीत हासिल की है
भारतीय अमेरिकी होते हैं किंगमेकर
भारतीय लोग अमेरिकी स्विंग वाले राज्यों में एक महत्वपूर्ण वोट के रूप में उभरे हैं, यहां हार-जीत एक हजार या कुछ हजार वोटों से तय होती है। US थिंक टैंक कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक चुनिंदा स्विंग राज्यों में, भारतीय अमेरिकी आबादी जीत के अंतर से बड़ी है, जिसने 2016 में हिलेरी क्लिंटन और 2020 में ट्रम्प को नजदीकी लड़ाई में बाहर कर दिया।
