चिंतपूर्णी में नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/6086560168069044

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को बाबा श्री माई दास सदन में बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक की अध्यक्षता एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने की। बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी शमी राज व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मेले में कैसी व्यवस्था रहेगी इसके बारे में सुझाव लेकर फैसला किया गया | वहीं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चैत्र नवरात्रि मेले का आयोजन होगा | इस अवधि में मुख्य रूप से लंगर लगाने को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं जो कि इस प्रकार है, सड़क के आमने-सामने दोनों तरफ लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी, इसके अलावा सड़क पर लंगर नहीं लगाया जा सकेगा और लंगर संस्थाओं को मंदिर न्यास द्वारा दी गई एसओपी का पालन करना होगा | इसके अलावा 10,000 धरोहर राशि और 10,000 लंगर फीस जमा करवानी होगी | इसके अलावा न्यास द्वारा गठित कमेटी लंगर स्थल का निरीक्षण कर लंगर लगाने की परमिशन देगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 200 पुलिस जवान, 200 होमगार्ड के जवान और 50 महिला आरक्षी मेले में व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किए जाएंगे | एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे और डीएसपी अंब वसुधा सूद पुलिस मेला अधिकारी होंगी। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *