शिमला : चौपाल के सरांह बस स्टैंड के पास पलटी HRTC की बस

HRTC Crash

शिमला जिले के चौपाल के सरांह बस स्टैंड के पास सोमवार को एक हादसा हुआ है। यहां HRTC की एक बस पलटकर मैदान में जा गिरी। बताया जा रहा है की हादसे के दौरान बस में चालक पवन कुमार व परिचालक धर्म प्रकाश के अलावा पांच से छह यात्री मौजूद थे। दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। यह बस तारादेवी-नेरवा बस डिपो की है।

जानकारी के अनुसार बस सुबह 6:30 बजे सरांह से चौपाल के लिए चलती है। सोमवार सुबह बस जैसे ही चौपाल के लिए रवाना हुई तो सरांह बस स्टैंड के पास ही सड़क पर पलट गई और वहीं रुक गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *