Unhealthy Baby Foods :
हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे हैल्थी रहे , उनके खानपान से लेकर हर चीज़ का ध्यान रखते हैं। उन्हें हर तरह की न्यूट्रीशन देने के लिए दूध, फ्रूट के अलावा मार्केट में बिकने वाले बेबी फूड्स (Baby Foods) देते हैं. इसी वजह से इन दिनों बेबी फूड्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन पैरेंट्स ये भूल जाते हैं कि बेबी फूड्स बच्चों के लिए काफ़ी खतरनाक हैं। वहीं रिसर्च से पता चला है कि अमेरिका में बिकने वाले 60% से ज्यादा बेबी फूड्स WHO के न्यूट्रीशन गाइडलाइन को पूरी नहीं कर पाते हैं, जिससे बच्चों की सेहत खतरे में पड़ती जा रही है.
क्या बेबी फूड्स बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हैं ?
USA में बिकने वाले पैकेट्स बेबी फूड्स बच्चों का पोषण बढ़ाने की बजाय उसे कम कर सकता हैं। जिस वजह से बड़े होने पर बच्चों को कई समस्याए हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल रिसर्च सेंटर, जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ में हुए इस शोध में मार्च से लेकर मई 2023 तक प्रमुख अमेरिकी किराने की सीरीज से खरीदे गए 651 कमर्शियल बेबी फूड प्रोडक्ट्स की जांच हुई। जिसमें पाया गया कि इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2022 का मूल्य पूरा नहीं हो रहा हैं। जिसमें प्रोटीन 70% होना आवश्यक होना चाहिए।
इन प्रोडक्ट्स में 44% प्रोटीन ही मिला ,इनमें शुगर का लेवल भी तय लिमिट से काफी ज्यादा पाया गया. इसके अलावा 4 में से 1 प्रोडक्ट में कैलोरी की मात्रा भी सही नहीं थी, जबकि 5 में से 1 में सोडियम का लेवल काफी ज्यादा पाया था.
बेबी फूड्स आख़िर क्यों खतरनाक
बच्चों की बचपन में तेजी से ग्रोथ होती है तभी बच्चों की डाइट की आदत बनती है.
अगर बच्चों की ग्रोथ के दौरान खानपान को लेकर लापरवाही कर दी जाए तो बाद में मोटापा, डायबिटीज या कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं. बच्चों को शुरुआत में ज्यादा चीनी या प्रोसेस्ड फूड्स नहीं देने चाहिए क्योंकि बाद में कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज भी शामिल हैं.`
जानिए बच्चों के लिए कौन से फूड्स बन सकते हैं जानलेवा
प्रोसेस्ड मीट, मीठा ब्रेकफास्ट फूड और चीनी जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को ज्यादा मात्रा में खाने से पहले ही मौत का खतरा कई गुना तक बढ़ सकता है, इसी वजह से बच्चों को बचपन से ही सही डाइट देनी चाहिए, ताकि उनकी लाइफ में इस तरह की कोई प्रॉब्लम्स न हो।
