- देश की आजादी में नहीं भाजपा नेताओं का कोई योगदान।
- कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा बंद करवाना चाहती है केंद्र सरकार।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा नेताओं के पूर्वजों का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा है जबकि कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद ही नहीं करवाया बल्कि देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण भी न्योछावर किए है चाहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो या पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हो उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि जो बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है उसका समर्थन करते है।
वही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने पलटवार किया और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे हैं। यह यात्रा काफी सफल हो रही है जिससे भाजपा घबरा गई है। भाजपा के द्वारा इस यात्रा को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है।
