रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिमाचल के रामपुर में इस बार खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बता दें कि हाल ही में रामपुर के समेज में आई आपदा के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में होगा। इस दौरान मार्च पास्ट, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत पर आधारित कुछ ही कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल पुलिस, एनसीसी और स्थानीय पाठशालाओं के बच्चे मार्चपास्ट में भाग लेंगे। फैसला लिया गया कि 31 जुलाई की आधी रात रामपुर खंड के तहत सरपारा पंचायत के समेज गांव में आई बाढ़ को देखते हुए खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा।

इस मौके पर डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम रामपुर अनिल गुप्ता, कार्यवाहक तहसीलदार सुरेश नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नेगी, एएमओ डॉ. यशपाल राणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बीआर नेगी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी हेमलता, सीडीपीओ शशी ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर और एसडीओ विद्युत राजेश मुखिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *