कृषि विभाग हमीरपुर के पास स्प्रे पंप व टब की खेप पहुंच गई है, जिसे ब्लॉकों के जरिए लोगों को 50 फीसदी अनुदान पर दिया जा रहा है। लोग भी अनुदान पर मिल रहे सामान को लेने के लिए काफी रूचि दिखा रहे हैं। बता दें कि कृषि विभाग हमीरपुर ने किसानों की डिमांड पर इस बार 2439 थ्री इन वन स्प्रे पंप मंगवाए हैं। इनमें से 1700 स्प्रे पंप की खेप हमीरपुर पहुंच गई हैए जिसे ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेजा जा रहा है।
किसानों को यह स्प्रे पंप 50 फीसदी सबसिडी पर मुहैया करवाए जाएंगें। सोलरए बैटरी व हाथ से चलने वाला यह पंप किसानों को 1210 रुपए में पड़ेगा। हालांकि ब्लॉकों में स्पे्र पंप के साथ सब्जियों के बीच इत्यादि भी दिए जा रहे हैं, जिसके चलते स्प्रे पंप किसानों को 1400 रुपए तक में दिया जा रहा है। हालांकि विभाग को यह पंप 2310 रुपए में पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि थ्री इन वन पंप पहले के मुकाबले इस बार और बेहतर क्वालिटी का है। इसके अलावा कृषि विभाग ने किसानों की डिमांड पर इस बार 2042 टब की खेप मंगवाई है। विभाग के पास अब तक 700 टब पहुंच चुके हैं, जिसे ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेजा जा रहा है, ताकि किसानों को घरद्वार के नजदीक अच्छी क्वालिटी के टब कम रेटों में मुहैया करवाए जा सकें। विभाग को एक टब 1023 रुपए में पड़ रहा है, जिस पर किसानों को 423 रुपए की सबसिडी मुहैया करवाई जा रही है।
