देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,वहीं केंद्र सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न विभाग नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में 15 अगस्त को 106 अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे, इसके लिए जिला प्रशासन, जल शक्ति विभाग और डीआरडीए की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और सीनियर सिटीजन का चयन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया जिला प्रशासन ने आरंभ कर दी है।
वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रत्येक जिला में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, जिनका कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा किया जाना है, लेकिन जिला कांगड़ा में 75 के बजाय 106 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
