सोमवार को सोलन के ठोडो ग्राउंड में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुंकार भरेंगे इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। कल होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज ग्राउंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ा रही है और पंचायत स्तर पर लोगों को जोड़ा जा रहा है।लोगों को सम्बोधित करने के लिए कल दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले हैं लोगों में उनके आने को लेकर काफी उत्साह है,उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे में यह बदलाव अब आप पार्टी लाने वाली है। सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कल हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों के 8380 पंचायत प्रमुखों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे।
कल हिमाचल की जनता को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल, 8380 पंचायत प्रमुखों को दिलवाएंगे शपथ
उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब ईमानदार पार्टी चाहते हैं, दिल्ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की तरफ लोगो का रुझान बढ़ा है और आने वाली आगामी चुनाव में पंजाब की तरह हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
