हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में ट्रैवलर गाड़ी के चालक और पंजाब के परिवार के बीच ओवरटेक को लेकर खू*नी संघर्ष देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर दोनों चालक बीच रोड में आपस में भि*ड़ गए। देखते ही देखते दोनों में लड़ाई इतनी भयंकर हो गई कि दोनों चालक ब्यास नदी में जा गि*रे। घटना रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पर मौके पहुंच गया है। दोनों चालकों की तलाश जारी है। फिलहाल अभी किसी भी चालक का सुराग नहीं मिल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंजाब नंबर की फॉर्चूनर गाड़ी व हिमाचल नंबर की ट्रैवलर मनाली से पंजाब की ओर जा रहे थे। मंडी शहर से महज 3 किलोमीटर दूर बिंद्राबनी के पास दोनों गाड़ियों के चालक ओवरटेक को लेकर आपस में भि+ड़ गए। इस दौरान लड़ते हुए दोनों चालक ढांक से गिरकर ब्यास नदी की ओर जा गि*रे।
मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही दोनों चालकों को ब्यास नदी में गिर+ते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलने के उपरांत एसडीआरएफ स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को ब्यास नदी की ओर खू*न से सना हुआ जूता और एक मोबाइल मिला है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों चालकों की तलाश जारी है।
