अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के साथ शक्तिपीठ श्री नैना देवी की विधिवत पूजा की 

Bilashpur
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में मशहूर फिल्मी अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर के साथ दर्शन किए और पारंपरिक पूजा अर्चना की उनकी माता अंजलि गौतम भी उनके साथ मौजूद थी। 
 पुजारी सचिन गौतम ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ माता जी की पूजा अर्चना करवाई और प्राचीन हवन कुंड में उन्होंने हवन यज्ञ किया। 
 विवाह के बंधन में बंधने के बाद यामी गौतम पहली बार माता श्री नैना देवी के दर्शनों के लिए पहुंची थी हालांकि अक्सर वह  माता श्री नैना देवी के दरबार में पूजा अर्चना के लिए पहुंचती रहती है। 

बता दे कि  यामी गौतम  कई भाषाओं- पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्‍नड़, हिन्‍दी की फिल्‍मों में काम किया है। इसके अलावा वे कई भारतीय विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और डेली सोप्‍स में काम कर चुकी हैं जैसे चांद के पार चलो, राजकुमार आर्यन, ये प्‍यार ना होगा कम, मीठी छुरी नं 1। उन्‍हें कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं।


यामी गौतम का जन्‍म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं। उनके पिता का नाम मुकेश गौतम है जो कि पंजाबी फिल्‍म निर्देशक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम सुरीली गौतम है जिन्‍होंने बड़े पर्दे पर अपना डेब्‍यू पंजाबी फिल्‍म पॉवर कट से किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *