बता दे कि यामी गौतम कई भाषाओं- पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिन्दी की फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे कई भारतीय विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और डेली सोप्स में काम कर चुकी हैं जैसे चांद के पार चलो, राजकुमार आर्यन, ये प्यार ना होगा कम, मीठी छुरी नं 1। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं। उनके पिता का नाम मुकेश गौतम है जो कि पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम सुरीली गौतम है जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू पंजाबी फिल्म पॉवर कट से किया है।
