HPU शिमला : क्या अगस्त के दूसरे हफ्ते में शुरू होगी पीजी कक्षाएं ?

HPU ने नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 5 अगस्त तक की तारीख निर्धारित की है। इस बार HPU का नया शैक्षणिक सत्र डेढ़ हफ्ते देरी से शुरू होगा। इस बार पीजी की काउंसलिंग और पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के कारण भी नए सत्र की कक्षाएं देरी से शुरू होने की वजह रहेगी। पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कारण कक्षाओं के लिए क्लास रूम का अभाव रहेगा, 5 अगस्त के बाद नए सत्र के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का शेड्यूल जारी होगा, ऐसे में अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।

हालांकि, इस बार एचपीयू ने पीजी प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रख यूजी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम बिना मेरिट ही समय पर घोषित कर दिया था। जिसके चलते छात्र तय शेड्यूल के अनुसार पीजी कोर्स की काउंसलिंग में अपीयर हो सके। 31 जुलाई को विवि के सभी विभागों में नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *