क्यों ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन पर भड़की संजौली मस्जिद कमेटी

क्यों ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन पर भड़की संजौली मस्जिद कमेटी

Why Sanjauli Masjid Committee got angry on All Himachal Muslim Organization

शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है, जो कि नगर निगम (MC) आयुक्त के अवैध निर्माण (illegal construction)को गिराने के फैसले से जुड़ा है। इस फैसले को ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन (All Himachal Muslim Organization)द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती देने के दावे से मुस्लिम समुदाय के भीतर असंतोष फैल गया है।

संजौली मस्जिद कमेटी, खासकर इसके पूर्व प्रधान मोहम्मद लतीफ,(Former Chief Mohammad Latif)ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि मस्जिदों में नमाज के अलावा कोई अन्य गतिविधि न करने के वक्फ बोर्ड के निर्देश के बावजूद बालूगंज मस्जिद में मीटिंग कैसे हुई।इस पर संजौली मस्जिद कमेटी भड़क उठी और कुछ लोगों पर शिमला का माहौल खराब करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह विवाद तब और बढ़ गया जब बीते बुधवार को बालूगंज मस्जिद में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन का गठन किया गया और नगर निगम MC आयुक्त के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया गया। संजौली मस्जिद कमेटी इस मीटिंग को लेकर काफी नाराज है और इसे शिमला के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *