जब सोलन में लगे ‘सोलन में रहना होगा तो जय श्रीराम कहना होगा’ के नारे

सोलन में व्यापारियों ने आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बाजार बंद करने का निर्णय लिया था। इस दौरान शिमला में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दू संगठनो ने सोलन बाजार में प्रदर्शन भी किया।

सोलन में व्यापारियों ने आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बाजार बंद करने का निर्णय लिया था। इस दौरान शिमला में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दू संगठनो ने सोलन बाजार में प्रदर्शन भी किया। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब सोलन में कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खुला रखा , जिसपर प्रदर्शनकारिओं ने नारेबाजी करते हुए कहा की ‘सोलन में रहना होगा तो जय श्रीराम कहना होगा’।

बता दें की संजौली मस्जिद विवाद मामले में लाठीचार्ज के विरोध में सोलन के व्यापारियों ने सोमवार सुबह सुबह 9 से 12 बजे तक बाजार बंद का एलान किया था , लेकिन इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की। जिसके बाद व्यापारिओं में गुस्सा आ गया और दुकानों के बाहर प्रदर्शन करने लगे , पुलिस आने के बाद इन प्रदर्शनकारिओं को शांत करवाया गया।

संजौली में बीते 11 सितंबर को हिंदू संगठनों के उग्र प्रदर्शन के अगले ही दिन मस्जिद कमेटी MC आयुक्त से मिलने पहुंची और कहा, जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक अवैध हिस्से को सील किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *