बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, 35 से अधिक लोगों की मौ.त

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, 35 से अधिक लोगों की मौ.त

बांग्लादेश में इन दिनों नौकरी में आरक्षण में कोटा को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रदर्शन में अबतक 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों का दंगा पुलिस पर भारी पड़ रहा है। बीते 4 दिनों से चल रही इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। माहौल इतना खराब हो गया है कि वहां से भारतीय समेत कई विदेशी पलायन करने लगे हैं। बांग्लादेश की स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 300 भारतीयों ने बांग्लादेश से पलायन कर भारत के मेघालय में शरण ली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि पलायन करने वालों में नेपाल और भूटान के लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां, आंसू गैस और शोरगुल वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल कर रही है। हिंसा के कारण राजधानी में मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। सरकार ने इंटरनेट बंद करने का भी आदेश दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी सहित पूरे देश में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों को तैनात किया गया है।

बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बढ़ती हिंसा की वजह से वहां रह रहे लोग घर से बाहर निकलने से बचें और आवाजाही कम करें। नागरिकों की सहायता के लिए उच्चायोग ने 24 घंटे की सेवा वाले कुछ आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी कर दिए हैं। कानून मंत्री अनीसुल हक ने बीती गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *