हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टानकोविक से तलाक की खबर पर लगाई मुहर

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टानकोविक से तलाक की खबर पर लगाई मुहर

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को पत्नी नताशा स्टानकोविक से अलग लेने की खबर पर मुहर लगा दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अब यह दोनों साथ नहीं हैं। इसके साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि दोनों के बीचे अगस्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। कौन उसकी देखभाल करेगा? दोनों ने मिलकर अगस्य के भविष्य को लेकर फैसला कर लिया है और कहा है कि उसका ख्याल दोनों मिलकर रखेंगे।

हार्दिक पांड्या ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया, ”चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने अपना सर्वश्रेष्‍ठ देने का प्रयास किया और अपना सबकुछ झोंक दिया और हमारा मानना है कि यह हम दोनों के हित में सबसे अच्‍छा है। यह जानते हुए कि मस्‍ती, एक-दूसरे का सम्‍मान और साथ रहना, हमने साथ में किया और हमने अपना परिवार बढ़ाया, जिसके बाद ये फैसला लेना हमारे लिए मुश्किल था।”

31 मई 2020 को हिंदू रिति-रिवाजों से शादी करने के बाद फरवरी 2023 में ईसाईं धर्म से भी इस जोड़ी ने शादी रचाई थी। हार्दिक-नताशा ने बताया कि बेटा अगस्त्य इनकी जिंदगी का केंद्र रहेगा। हार्दिक-नताशा ने संवेदनशील समय में निजता रखने की गुजारिश की है। इन दोनों ने बताया कि यह मिलकर अपने बेटे का ख्‍याल रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *