IND vs SL : महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों के बीच खिताबी मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर में 3 बजे (भारतीय टाइमिंग) से होगी. बता दें कि खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था.
भारत और श्रीलंका के बीच (IND vs SL) रविवार को एक नहीं बल्कि दो मैच देखने को मिलेंगे. दोनों के बीच एक तो फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच द्विपक्षीय सीरीज़ का होगा. इन दिनों भारत और श्रीलंका की पुरुष टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है. सीरीज़ का पहला मुकाबला बीते शनिवार को हुआ था और दूसरा मैच अगले दिन यानी आज खेला जाएगा. इसके अलावा आज भारत और श्रीलंका महिला टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी.
