मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को सातवां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है।
भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की।
मंगलवार को यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
