सोलन में जिला कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित

District Welfare Committee meeting

शनिवार को डीसी कार्यालय सोलन के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजन किया गया

जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल

ने की बैठक में विशेष रूप से दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक व सीपीएस राम कुमार चौधरी व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक केएल ठाकुर भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर

चर्चा की गई जिनमें केंद्र सरकार की योजनाएँ भी शामिल थी,स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने इस दौरान कहा कि जिला कल्याण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य उन बातों का पता लगाना है कि किस तरह से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश

और केंद्र सरकार की 17 से 18 योजना ऐसी है जिनका लाभ लोगों को मिलना चाहिए और इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग शामिल है, उनके सामाजिक उत्थान के लिए लगातार सरकार कार्य कर रही है।

जिला सोलन में भी 48,593 लोग हैं

जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक यह योजनाएं पहुंचनी चाहिए उनके लिए जमीनी स्तर तक अधिकारी काम करें इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है।

उन्होंने कहा कि योजनाएं लोगों के लिए चलाई जा रही है तो उनका लाभ भी लोगों तक पहुंचना चाहिए इसके लिए आज अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *