उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। उपायुक्त हमीरपुर ने अधिकारियों से विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रवास के दौरान दो कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी इन्तजाम किए जा रहे हैं ।
उपायुक्त ने बताया कि उपराष्ट्रपति 6 जनवरी को सुबह लगभग सवा 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद दोसड़का के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह एनआईटी में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
