सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की वंशिका शर्मा ने तार गोला फेंक प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की वंशिका शर्मा ने तार गोला फेंक प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता श्री नारायण सर हितकारी विद्या मंदिर मानसा पंजाब में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी की छात्रा वंशिका शर्मा ने तार गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और अपना चयन अखिल भारतीय सत्र की प्रतियोगिता हेतु दर्ज करवाया।

वहीं हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संस्कृत महोत्सव जो कि सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर शिमला में आयोजित किया गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी के विद्यार्थियों ने शिशु वर्ग संस्कृत प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया व बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकगण व बच्चों के द्वारा विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचने पर घोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को विद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई दी व आगामी प्रतियोगिता हेतु अनंत शुभकामनाएं दी। साथ में उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे हमारे में सहयोग की भावना, अनुशासन और चरित्र निर्माण आदि गुणों का विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से खुश होकर 11 अक्टूबर को विद्यालय में सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *