दर्दनाक हादसा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे, छह लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा

दर्दनाक हादसा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे, छह लोगों की मौत

सोमवार सुबह गुजरात के आणंद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास हुई, जब अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फटने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था, तो बस के यात्री उतर गए और उनमें से कुछ वाहन के सामने इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी और आणंद के पास बस में पंचर हो गया था। इस वजह से बस का ड्राइवर और यात्री बस के नीचे खड़े थे, तभी बस में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही आणंद दमकल विभाग और एक्सप्रेस हाइवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं और उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *