तियारा अस्पताल सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

विधायक पवन काजल ने कहा कि तियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित किया जाएगा। आदर्श चिकित्सा संस्थान के लिए सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती प्रदेश सरकार की ओर कर दी गई है। अब तियारा अस्पताल में कुल 10 मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ बीएम

 विधायक पवन काजल ने कहा कि तियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित किया जाएगा। आदर्श चिकित्सा संस्थान के लिए सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती प्रदेश सरकार की ओर कर दी गई है। अब तियारा अस्पताल में कुल 10 मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ बीएमओ और एक डेंटल सर्जन स्थानीय लोगों का उपचार करेंगे। काजल ने कहा कि तियारा में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात होने के चलते स्थानीय लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा या मेडिकल कॉलेज टांडा के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

अब अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं की प्रस्तुति और अन्य रोगियों के भी उपचार होंगे। शीघ्र ही अस्पताल में मरीजों के बिस्तरों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। काजल रविवार को मेहरना गांव से आए प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा बरसात से ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल हुए संपर्क सड़क मार्गों को फेस्टिवल सीजन से पहले तारकोल डालकर चकाचक कर दिया जाएगा। कांगड़ा सिविल अस्पताल में भी शीघ्र स्त्री रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती करवाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *