उड़ता हिमाचल: कांगड़ा में तीन तस्कर चिट्टे के साथ पकड़े गए, कार सीज

कांगड़ा ( Kangra ) हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता खतरा लगातार गंभीर होता जा रहा है। चिट्टे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है, लेकिन तस्करों का नेटवर्क रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Three smugglers caught with drugs in Kangra, car seized

कांगड़ा ( Kangra ) हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता खतरा लगातार गंभीर होता जा रहा है। चिट्टे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है, लेकिन तस्करों का नेटवर्क रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिली संदिग्ध कार की सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बीते दिन नियमित गश्त पर थी तभी उन्हें सूचना मिली कि चाहड़ी स्थित फोरलेन पर एक संदिग्ध कार काफी देर से खड़ी है और उसमें नशा होने की आशंका है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई।

तलाशी में निकला चिट्टा

चहाड़ी फोरलेन पर पहुंचकर पुलिस को लाल रंग की होंडा कार खड़ी मिली। कार में बैठे तीन युवक पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें पिछली सीट के फुटमैट के नीचे 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान अगम कुमार (23) निवासी बीरता, अभिषेक पठानिया (25) निवासी मटौर और अजय चौधरी (29) निवासी पासू, धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये की कार भी सीज कर ली है।

सभी आरोपी NDPS एक्ट में गिरफ्तार

ASP अंकीता शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है—किससे चिट्टा खरीदा जाता था, किन क्षेत्रों में सप्लाई होती थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *