हिमाचल में कम बरस रहे है बादल, अब मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग

हिमाचल प्रदेश में बीते साल के मुताबिक मानसून कम बरस रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही और मौसम साफ़ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बुधवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। 18 से 20 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। आज राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। उधर, बीती रात को नयना देवी में 34.2, रामपुर 7.4, जोगिंद्रनगर 5.0, बैजनाथ 2.0, मशोबरा 2.0, डलहौजी 1.0 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

87 प्रतिशत कम बारिश
पिछले एक सप्ताह में मानसून कमजोर रहा। 9 से 16 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 87 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में 92 , चंबा 87, हमीरपुर 94,कांगड़ा 82, किन्नौर 74, कुल्लू 79, लाहौल-स्पीति 100, मंडी 81, शिमला 93, सिरमौर 77, सोलन 88 और ऊना में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *