हिमाचल प्रदेश शिमला जिले के रामपुर बुशहर में देवता साहब बसारू के मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शिखा पूजन के साथ समाप्त हो चुका है। इस दौरान यहां पर हजारों की तादात में काफी लोग पहुंचे थे। जिन्होंने यहां पहुंचकर इस ऐतिहासिक व पारंपरिक कार्यक्रम में भाग लिया। बता दे कि यहां पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी पहुंचे। जिन्होंने यहां पहुंचकर देवताओं की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उसी के उपरांत यहां पर सांसद प्रतिभा सिंह भी पहुंची, जिन्होंने यहां पहुंचकर पूजा अर्चना की और देवताओं का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर यहां हजारों लोगों ने भंडारा भी ग्रहण किया। उसके बाद क्षेत्र से आए सभी देवी देवता अपने अपने स्थान को वापस लौट गए। इस दौरान इस ऐतिहासिक व पारंपरिक शुभ कार्य में 12 देवी देवता मौजूद रहे ! यहां पर लोगों ने इस ऐतिहासिक व पारंपरिक कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और बताया कि इस तरह के कार्यक्रम काफी कम देखने को मिलते हैं। यह ऐतिहासिक व पारंपरिक कार्यक्रम पूर्वजों के समय से मनाए जाते हैं। जिन्हें आज भी लोगों द्वारा खूब बेहतरीन ढंग से आयोजित किया जाता है।
