लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस दिल्ली में बनाएगी रणनीति, मुख्यमंत्री आज दिल्ली होंगे रवाना

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस दिल्ली में बनाएगी रणनीति, मुख्यमंत्री आज दिल्ली होंगे रवाना

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 27 दिसंबर को दिल्ली में रणनीति बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान और सत्ता-संगठन की 27 को दिल्ली में बुलाई गई इस बैठक में हिमाचल से मुख्यमंत्री, मंत्री, कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित नेता शामिल होंगे। इसमें सत्ता और संगठन को एकजुट होकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की कल दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राजीव शुक्ला की हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंत्रिमंडल के सदस्यों, सीपीएस पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति के सम्बन्ध मे एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बाकी राज्यों के नेताओं के साथ भी इस तरह की बैठकों का पार्टी हाईकमान के साथ होगी। वन्ही ढली टनल के श्रेय लेने के बीजेपी के आरोपों पर हर्षवर्धन ने कहा कि ढली टनल का शिलान्यास कांग्रेस सरकार में ही हुआ।भाजपा की सरकार इसे पांच सालो मे पूरा नहीं कर पाई थी और अब कांग्रेस की सरकार ने इसे जनता को समर्पित किया है। इससे जाम से निजात मिलेगी जिससे लोगों को काफ़ी लाभ होगा।

बिजली की दरों में बढ़ोतरी से उधोगों के पलायन पर बीजेपी के आरोपों पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगो के लिए जो बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं वे सामान्य हे और मुख्यमंत्री ने इसे कम करने की बात आने वाले समय मे कही है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार उद्योगपतियों के हितों का हमेशा ध्यान रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *