चम्बा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज हो चूका है। रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 का विधिवत शुभारंभ किया। इस आयोजन में सर्वप्रथम सुबह 9 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर समस्त देशवासियों एवं प्रदेश वासियों के मंगल कामना की तो वहीं 11 बजे चंबा चौगान में पहुंचकर झंडा रसम को अदा कर मिंजर मेले का आगाज किया।
इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है जिला चंबा के लोग अपनी संस्कृति को बचाने व सहेजने में सबसे आगे हैं । उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी संस्कृति को बचाने वह सहेजने के लिए आने वाले युवा पीढ़ी को भी आगे आना चाहिए।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि चंबा एक बहुत ही सुंदर जगह है और इसको प्रर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों व विरांगनाओं को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर मंजर में लेकर शुभारंभ पर अलग-अलग क्षेत्र से आए संस्कृत दलों में अपनी सांस्कृतिक कलाकार भी प्रदर्शन किया और मुख्य अतिथि महोदय ने यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी पर भी जाकर उन्हे निहारा और उनके बारे में जानकारी हासिल की
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मिंजर मेला के दौरान सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। चम्बा शहर और चौगानों में 40 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
पुलिस ने शहर और जिला की सीमाओं पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है और अतिरिक्त चैकपोस्ट स्थापित की हैं। विशेष ध्यान जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमाओं पर रखा जा रहा है। पुलिस ने शहर में टुकड़ियों में गश्त बढ़ा दी है और मेले के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर नजर रखी जाएगी।
