नालागढ़ में चोरो ने राजपुरा के गुरुद्वारा समेत तीन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुद्वारा से चोर दरवाजा तोड़ कर गुरूद्वारा का गल्ला ही उठा कर ले गया। जबिक नार सिंह व खेड़ा बाबा के गुल्ले तोड़ कर वहां से नकदी चुरा ले गए। राजपुरा पंचायत में एक साथ हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगो में दशहत का माहौल बना हुआ है।
चोरों ने ढाई बजे पहले राजपुरा के गुरुद्वारे के दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। वहां पर एक क्विंटल वजन का गल्ला था। चार लोगो पहले खिलड़की तोड़ी उसके बाद गल्ले को उठा कर खिड़की से पहली मंजिल से नीचे खेत में फैंका वहां से कई चोर उसे उठा कर खेतों के रास्ते से ले गए। उसके बाद इन चोरों ने नार सिंह देवता व खेड़ा बाबा के गल्ले के ताले तोड़े ओर उसने नकदी उठा ले गए।
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हों गयी है। घटना की सुचना नालागढ़ पुलिस को तुरंत दे दी थी लेकिन 3दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई भी कर्मचारी मौका देखने नहीं आया है।
