बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद आज टीम इंडिया तीन दिन बाद भारत वापिस लौट आई है टीम का काफिला आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तरा और फिर वहां से होटल ITC पहुंचा जहाँ पर भारतीय टीम के लिए एक स्पेशल केक बनाया गया | इसके बाद भारतीय टीम करीब 11 बजे PM मोदी के साथ उनके आवास ब्रेकफास्ट करेगी। और फिर मुंबई के लिए रवाना होगी।
फैंस टीम के स्वागत और उनकी एक झलक पाने के सुबह 5 बजे से ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जम्मा हो गए | देश में भारतीय टीम का ग्रैंड वेलकम 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की बिग्रेड की तरह ही होगा।
शाम 5 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम की विक्ट्री परेड एक ओपन रूफ बस में होगी। और फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।
भारतीय टीम वर्ल्ड कप जितने के बाद तूफान की वजह से बारबाडोस में ही तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उन्हें लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा जिसका नाम
चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।
