हार्ट अटैक का शक, होमगार्ड जवान की मौत का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
हार्ट अटैक का शक: राजस्थान के अजमेर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खड़े-खड़े अचानक जमीन पर गिरता है, एक-दो बार तड़पता है और फिर दम तोड़ देता है।
स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना 7 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि होमगार्ड हरिराम गुर्जर अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया था।
परिजनों की बात पर सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया। होमगार्ड हरिराम गुर्जर डीटीएच डिश टीवी कनेक्शन के ऑफिस में काम करता था और अजमेर के कचहरी रोड स्थित HDFC बैंक के पास पेमेंट देने गया था। ऑफिस के नीचे पेमेंट देने वाले व्यक्ति का इंतजार करते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया और उसके नाक और मुंह से खून आ गया। स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
