शिमला : आईजीएमसी में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर्स , ओपीडी सेवाएं बंद

शिमला : आईजीएमसी में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर्स , ओपीडी सेवाएं बंद

कोलकाता के महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप करने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान देशभर के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. आईजीएमसी में भी मंगलवार को रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर रहे ।

आईजीएमसी में मंगलवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स ने OPD सेवाएं बंद कर गेट मीटिंग कर हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.

चिकित्सकों ने आरोपियों को कड़ी सजा के साथ पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है साथ ही उसे शहीद का दर्जा दिया जाए.चिकिसकों ने उस मामले की CBI से जांच की मांग उठाई है इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता उपायों की मांग उठाई है।

चिकित्सक साक्षी शर्मा ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ यह घटना इसलिए घटी की अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही थे।

उन्होंने मांग करते कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रूम के साथ ट्रेंड सिक्युरिटी गार्ड होने चाहिए।जिससे भविष्य में यह घटना किसी के साथ न घटे।उन्होंने कहा जब तक उस महिला चिकित्सक को न्याय नही मिल जाता व मांगे पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *