नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा

नहीं रहे ‘महाभारत’ के शकुनी मामा

टीवी जगत से आज एक और दुखद खबर सामने आई है | दरअसल मशहूर ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का 78 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है और वह अब हमारे बीच नहीं रहे।

बता दें कि एक्टर गुफी पेंटल बीमारी के वजह से लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी, लेकिन आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पेंटल के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे किया जाएगा।

गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘महाभारत’ के शकुनी मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गुफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए,

उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं। उनके निधन से टीवी और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *