जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत घंडूरी के कांडो गांव के ग्रामीणों को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क के हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय निवासी राजीव ठाकुर ने बताया कि यह एकमात्र सड़क है, जो कांडो गांव के ग्रामीणों को मेन रोड से जोड़ती है। परंतु इस सड़क के खस्ताहाल होने के कारण यहां के ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी लोग कृषि पर निर्भर है और यहां के अधिकतर लोग नगदी फसलों जैसे टमाटर, मूली आदि की खेती करते हैं। परंतु कई बार किसान अपनी फसलों को सही समय पर मंडी तक नहीं पहुंचा पाते जिसके कारण किसानों को आर्थिक का भी सामना करना पड़ता है।
यहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विनम्र निवेदन किया कि उनकी समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए ताकि आने वाले समय मे किसान अपनी फसलों को समय पर मंडी तक पहुंचा सके और किसान आर्थिक हानि से बच सकें।
