सितंबर अक्टूबर 2023 में हिमाचल में होगा रूरल ओलंपियाड

हिमाचल प्रदेश में सितम्बर अक्टूबर 2023 में रूरल ओलंपियाड करवाया जाएगा जिसमें प्रदेश के 40 हजार के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । ओलंपियाड में ब्लॉक स्तर से जिला तक खेलो का आयोजन किया जाएगा । यह बात आज शिमला में खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ओलंपियाड किस तरह से आयोजन हो इसमें फंडिंग केसे हो इसके लिए आज हिमाचल प्रदेश के खेल संघों के साथ बैठक की गई है जिसमें कई सुझाव संघों की तरफ से दिए गए हैं। कॉरपोरेट फंडिंग CSR के माध्यम से आए। एक गेम कोई बड़ा कॉरपोरेट हाउस एडॉप्ट करें इस तरह के सुझाओं को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक खेल प्रोजेक्ट अपनो के नाम योजना शुरू की जायेगी जिसमे किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति अपने नाम से कोई ग्राउंड या खेल को फंडिंग कर सहयोग कर सकता है।

वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स मिनिस्टर रिलीफ फंड बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों की जरूरत के समय तुरंत मदद की जा सके। रिजर्वेशन कोटे को तीन परसेंट से आगे बढ़ाया जाएगा। एनुअल स्पोर्ट कैलेंडर तैयार किया जाएगा। और आगामी समय में प्रदेश में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी भी लाई जाएगी। विक्रमादित्य ने प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी रेगुलर पॉलिसी लाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *