श्री नैना देवी में प्रातः 2:00 बजे खुले मंदिर के द्वार

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/231587409393529

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सुबह की आरती के साथ प्रातः 2:00 बजे माता के मंदिर के द्वार खोल दिए गए थे | आज नवमी का दिन है और आज माता जी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जा रही है | और पंजाब, हिमाचल, हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं | जबकि पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के आज मुंडन संस्कार भी करवाएं | आपको बता दे कि यह प्राचीन परंपराएं लगातार चलती आ रही है जिसका निर्वहन आज भी श्रद्धालु कर रहे हैं | श्रद्धालु पहली बार बच्चों के बाल कटवा कर माता जी के चरणों में अर्पित करते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *