करोड़पति बना रिक्शा वाला

करोड़पति

40 साल से जिसका था इंतज़ार देव के लिए आखिर वो घड़ी आ ही गयी | देव एक रिक्शा चालाक | दिहाड़ी मुश्किल से परिवार का पेट पालने लायक | लेकिन अब देव करोड़पति बन चुका है | दरअसल मोगा के लोहगढ़ निवासी देव सिंह की 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है, जिस रिक्शा ड्राइवर का बैंक में खाता तक नहीं है, वे अब करोड़पति बन चुका है |
आपको बता दे कि लोहगढ़ इलाके में जाते ही एक कच्चा मकान देखने को मिलता है। अंदर जाओ तो छोटे-छोटे चार कमरे व कच्चा फर्श दिखता है। इसमें ही रहता है करोड़पति देव सिंह। लोहगढ़ में रहने वाला देव सिंह सालों से रिक्शा चला अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसे न शराब और न ही किसी अन्य नशे की आदत थी। उसे एक आदत लॉटरी डालने की थी, जिसने उसे करोड़पति बना दिया।

40 सालों से हर स्पेशल दिन पर लॉटरी डालता था बने करोड़पति

देव सिंह बताता है कि 40 सालों से वह हर स्पेशल दिन पर लॉटरी डालता था। जीतने की उम्मीद उसे नहीं होती थी और न ही आज तक कोई 100 रुपए का इनाम भी उसने जीता था।देव सिंह ने बताया कि वह जितने पैसे कमाता था, सभी घर पर ही खर्च हो जाते थे। इसलिए उसने कभी बैंक खाता खुलवाने तक की नहीं सोची। उसके पास कोई मोबाइल तक नहीं है, लेकिन अब वह कल ही जाकर बैंक में खाता खुलवाएगा और इस इनाम की राशि से मोबाइल भी खरीदेगा।

देव सिंह सिर्फ मेहनत पर यकीन करता है, लेकिन उसे कुदरत से बहुत प्यार है। कोई प्यासा जानवर दिख जाए तो वह उसे पानी पिलाने के लिए रुक जाता। कोई पेड़ सूखा दिखता तो उसे पानी डाल देता। यह आदत उनकी बचपन की थी। देव सिंह का कहना है कि उसकी इसी सेवा ने आज उसे इस इनाम का हकदार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *