वेजिटेबल कलर से गर्म कपड़े बनाने वाले भृगु जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/561093359483009

वेजिटेबल कलर का इस्तेमाल कर रंग बिरंगे कपड़े बनाने वाले भृगु अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भृगु द्वारा हाथ से निर्मित गर्म कपड़ों व वस्तुओं की प्रदर्शनी एक महीने तक होगी। भृगु हस्तनिर्मित गर्म कपड़े और वस्तुओं की कला को रिवाइव करने में जुटे हुए हैं। भृगु जिला कुल्लू के नग्गर के रहने वाले हैं तथा जी-20 सम्मेलन की धर्मशाला के रेडिसन ब्लू होटल में हो रही बैठक में अपने साथियों के साथ स्टॉल लगाने पहुंचे है।

बकौल भृगु कहते है कि वर्षों पहले हमारे बुजुर्ग इस तरह के गर्म कपड़े पहनते थे, उसी कला को पुनर्जीवित करने की पहल की गई है। पिछले वर्ष भृगु के उत्पादों का एक स्टाल नेशनल म्यूजियम दिल्ली के लिए चयनित हुआ था। भृगु बताते हैं कि उस दौरान देशभर से 75 कारीगर व डिजाइनर चयनित हुए थे, जबकि हिमाचल से केवल उनका चयन हुआ था। जिसके चलते उनके उत्पादों की प्रदर्शनी दिल्ली नेशनल म्यूजियम में 2 महीने तक चली। अब उसी के आधार पर उनके उत्पादों की प्रदर्शनी को ऑस्ट्रेलिया के लिए चुना गया है।

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 1 महीने तक उनके उत्पादों की प्रदर्शनी चलेगी। वहीं जी-20 बैठक में आए विदेशी मेहमानों को उनके उत्पाद खासे पसंद आए हैं तथा कई विदेशी महमानों ने उनसे उत्पाद खरीदे हैं । क्यूकी इन उत्पादों में केमिकल वाले रंगों के बजाए सब्जियों के रंगों का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *